अष्टमी पर अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटी वामिका की नई Photos, लिखा- कामना है कि तुम्हें तुम्हारे अंदर देवी की शक्ति मिले

    Loading

    मुंबई: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड की बिंदास और बबली गर्ल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर अपने गृहस्थ जीवन का आनंद ले रही थीं। इसी साल अनुष्का के घर उनकी नन्ही परी वामिका ने भी जन्म लिया है। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से ये खुशखबरी साझा की थी।

    एक्ट्रेस को पर्दे से ब्रेक लिए काफी वक्त हो गया है, हालांकि एक्ट्रेस बतौर प्रोड्यूसर काफी एक्टिव हैं। लेकिन अनुष्का का फिलहाल शूटिंग पर वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kholi) की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। इन दो सेलेब्स की तरह अब उनकी बेटी वामिका भी जन्म के बाद से ही खबरों में बनी रहती हैं। फैंस वामिका को देखने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब हाल ही में अनुष्का ने अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर की है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वामिका की तस्‍वीर शेयर की है। तस्वीर में अनुष्का अपनी क्यूट बेबी के साथ खेलती नजर आ रही है। वामिका भी बेहद एन्जॉय करती अपनी मां के साथ नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- हर दिन मुझे और ज्‍यादा बहादुर और साहसी बना रही है। ऐसी कामना है कि तुम्‍हें तुम्‍हारे अंदर देवी की शक्ति मिले मेरी छोटी वामिका। हैपी अष्‍टमी।

    गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट और अनुष्का बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। वह पपराजी से रिक्वेस्ट भी कर चुके हैं कि बिना इजाजत उनकी बेटी की तस्वीरें खींचकर उसको कॉन्टेंट ना बनाएं।