Madhuri Dixit Birthday
Photo- Twitter

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री (Actress) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का आज 55वां जन्मदिन (Birthday) है। इस खास दिन पर उनको सुबह से बधाई भरे मैसेजेस और कॉल्स आ रहे है। कुछ फैंस और फिल्मी सितारें उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे है। अभिनेत्री के पति श्रीराम नेने ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर अपनी और पत्नी माधुरी दीक्षित की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लेडी को जन्मदिन की बधाई, मेरी पत्नी, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त!

    मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम परम श्रेष्ठ हो। आपको एक साथ शानदार जन्मदिन और आने वाले कई अद्भुत वर्षों की शुभकामनाएं!’ अभिनेत्री को कई सेलेब्स ने भी जन्मदिन की शुभकामानाएं दी है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जान्हवी कपूर, जैकलिन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर, रितेश देशमुख, मौनी रॉय, करण जौहर, जैकी श्रॉफ, फराह खान, नोरा फतेही, आयुष्मान खुराना, मृणाल ठाकुर, रवीना टंडन, कृति सनोन और अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर माधुरी दीक्षित की तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

    माधुरी दीक्षित आखिरी बार ‘द फेम गेम’ सीरीज में अपने मुख्य भूमिका में नजर आई थी। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अभिनेत्री का आज नया गाना ‘तू है मेरा’ रिलीज हो चुका है। ये गाना उनके खुद के यूट्यूब चैनल माधुरी दीक्षित नेने पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को अब तक 22 हजार व्यूज मिल चुके है।