वर्ल्ड म्यूजिक डे पर सुनें बॉलीवुड ये खास सांग, इन गानों ने हमेशा फैंस के बीच किया राज

    Loading

    मुंबई: संगीत सिर्फ सात सुरों में बंधा नहीं होता। इसे बांधने के लिए विश्व की सीमाएं भी कम पड़ जाती हैं। संगीत दुनिया में हर मर्ज की दवा मानी जाती है। यह दुखी से दुखी इंसान को भी खुश कर देती है, संगीत का जादू एक मरते हुए इंसान को भी खुशी के लम्हे दे जाता है। ये तो आपने कई बार सुना होगा कि अच्छा संगीत सुनने से सुकून का अहसास होता है और ऐसे कई डॉक्टर हैं जिनका मानना है कि संगीत सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसको लेकर कई रिसर्च भी हुए हैं, जिसमें यह पाया गया है कि संगीत शरीर में बदलाव लाता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होता है। यही वजह है कि कई देशों में अवसाद और निराशा से बाहर निकालने के लिए मरीजों को संगीत थेरेपी दी जाती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह एक कारगर दवा साबित हुई है। संगीत के महत्वों को समझते हुए 21 जून को पूरे विश्व में संगीत दिवस मनाया जाता है।

    संगीत दुनिया में हर जगह है। अगर इसे महसूस करें तो दैनिक जीवन में संगीत ही संगीत भरा है कोयल की कूक, पानी की कलकल, हवा की सरसराहट हर जगह संगीत ही तो है बस जरूरत है तो इसे महसूस करने की। एक वक्त था जब लोगों को गाने सुनने के लिए रेडिया या फिर टीवी पर चित्रहार या रंगोली का इंतजार करना होता था। लेकिन आज इंटरनेट की दुनिया में अलग अलग प्लेटफॉर्म से संगीत के शौकीन अपने पसंदीदी गाने सुन सकते हैं। 

    आज का आलम ये है कि केवल फिल्मों के ही गाने नहीं म्यूजिक एल्बम के गाने भी फैंस के बीच पसंद किए जाते हैं। हर एक दशक में एक से एक नायाब तरीके का म्यूजिक फैंस के बीच पसंद किया गया है। एक फिल्म की जान उसका म्यूजिक होता है और म्यूजिक तब अच्छा होता है जब गाना अच्छा हो। आज हम आपको बताएंगे अभी तक रिलीज हुई फिल्मों के वो कुछ गाने जिन्होंने आते ही ऐसा कमाल दिखाया था रेडियो हो या टेलीविजन चारों तरफ बस उन्हीं की गूंज रही।

    1964 में आई फिल्म वो कौन थी में शानदा म्यूजिक पेश किया गया था। लेकिन इस फिल्म का गाना लग जा गले आज तक फैंस की जुबां पर राज करता है। 

    राजेश खन्ना के करियर की शानदार फिल्म आनंद को फैंस देखर तब और भावुक हुए थे जब गाना कहीं दूर जब दिन ढल जाए दिल में उतरा था।

    1958 में आई फिल्म मधुमती के म्यूजिक को काफी पसंद किया गया था, इस फिल्म का गाना सुहाना सफर और ये मौसम हंसी…आज भी रोमांटिक मौसम में गुनगुनाया जाता है।

    ऐसे तो शाहरुख खान के नाम कई शानदार गाने हैं, लेकिन जब चलती ट्रेन पर डांसने वाला शाहरुख का गाना चल छइयां छइयां फैंस के बीच पेश किया गया तो ये हर तरफ छा गया था। 

    90 के दशक में आई फिल्म हम आपके हैं कौन का म्यूजिक आज कक पसंद किया जाता है, इस फिल्म का एक एक गाना फैंस के बीच सुपरहिट हुआ था। फिल्म के गाने शादियों में आज भी लोगों की पसंद होते हैं।

    हम दिल दे चुके सनम फिल्म को खूबसूरत बनाया था उस फिल्म के नायाब गानों ने

    वैसे सच ही कहा जाता है कि जब भी हम किसी दुख, परेशानी आदि में डूबे होते हैं तो संगीत या म्यूजिक  ही हमें उससे उबरने में मदद करता है. वहीं खुशी के पलों में म्यूजिक ही थिरकने पर मजबूर करता है। हर एक स्थिति में म्यूजिक इंसान को जोड़ता है।