Pankaj Tripathi Sherdil First Look
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता (Actor) पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपने प्रशंसकों (Fans) को एक बड़ी गुड न्यूज (Good News) दी है। उनकी अभिनीत (Starring) आगामी फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनका फर्स्ट लुक भी आज रिलीज हो चुका है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फर्स्ट लुक के तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वो काफी सामान्य वेशभूषा पहने सिर पर पगड़ी बांधे दिखाई दे रहे है।

    इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक वास्तविक कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी गांव में एक प्रधान की भूमिका निभा रहे है। जो अपने परिवार को बचाने के लिए घने जंगल में जाने का मन बना लेते है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा नीरज काबी और सयानी गुप्ता भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

    श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और भूषण कुमार की टी-सीरीज ने किया है। ये फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।