
मुंबई : मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेटर (Pakistani Cricketer) नसीम शाह (Naseem Shah) इस वक्त चर्चाओं में हैं। वो एक तेज गेंदबाज (Bowler) भी हैं। नसीम शाह इस समय अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि वो बॉलीवुड में अपने एंट्री को लेकर खबरों की हेडलाइन्स बने हुए हैं। जी हां, पाकिस्तानी फॉर्मर गेंदबाज वकार यूनुस ने इसे लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने नसीम शाह के बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उनके एक्टिंग दुनिया में कदम रखने का इशारा दिया है।
जिसके बाद ऐसी चर्चाएं है कि नसीम शाह जल्द ही फिल्मों में नजर आ सकते हैं। पाकिस्तानी फॉर्मर गेंदबाज वकार यूनुस ने अपने ट्विटर अकाउंट से नसीम शाह के साथ एक तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘देखते रहिए सभी कुछ बड़ा आने वाला है। नसीम शाह न केवल एक उत्कृष्ट क्रिकेटर बल्कि एक बहुत अच्छे अभिनेता भी हैं।’
Stay Tuned Everyone Something BIG’s coming up @iNaseemShah not only an excellent Cricketer but also a very good Actor♥️ pic.twitter.com/nqprJJe7xD
— Waqar Younis (@waqyounis99) November 22, 2022
हालांकि, वकार यूनुस ने इससे अधिक जानकारी नहीं दी हैं, लेकिन उनके इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि वकार यूनुस ने नसीम शाह के एक्टिंग डेब्यू का हिंट दिया है। फैंस नसीम शाह के इस नए कदम की और जानकारी जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। वहीं कुछ फैंस उन्हें एक्टिंग दुनिया में एंट्री करने के लिए मना भी कर रहे हैं। अब देखना ये हैं कि वकार यूनुस के इस नए ट्वीट की क्या सच्चाई है।