Gud Se Meetha Ishq
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) चैनल (Channel) स्टार भारत (Star Bharat) हमेशा अपने दर्शकों (Audience) के मनोरंजन (Entertainment) का ख्याल रखते हुए उनके लिए कुछ नया लेकर मौजूद होता है। स्टार भारत पर बहुत जल्द एक नई पेशकश ‘गुड़ से मीठा इश्क’ की शुरुआत होने वाली है। इस शो का प्रोमो रिलीज हो चुका हैं। जिसको देखने के बाद दर्शक इस शो को देखने के लिए बड़े उत्साहित है। इस शो की कहानी दर्शकों को पहाड़ों के वादियों में समेट लेगी। इस शो में चार चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी अपनी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

    इस शो में वो एक टूरिस्ट गाइड के किरदार में दिखाई देंगी। उनके इस किरदार से पुरुष प्रधान समाज में निहित रूढ़िवादी सोच को जवाब मिलेगा। पंखुड़ी अवस्थी इस शो में काजू का किरदार कर रही है। जो बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिनीत फिल्म ‘ताल’ से प्रेरित है। अपने इस किरदार से पंखुड़ी अवस्थी काफी खुश है। अभिनेत्री ने बताया कि जब इस शो की शूटिंग हो रही थी। तब उन्हें पहाड़ों पर कैसे पोज देते है। उसे समझने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर दिखाई गई थी। जो ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘ताल’ का था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

    उनका मानना है कि उनका ये शो उनके फैंस को काफी पसंद आएगा और वो इस शो को अपना पूरा प्यार देंगे। इस शो का निर्माण फिल्म फार्म इंडिया ने किया है। जिसमें एक नई प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। ‘गुड़ से मीठा इश्क’ का प्रसारण 18 अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार को रात 7:30 बजे स्टार भारत पर होगा।