
मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthi) बहुत जल्द एक नए शो ‘गुड़ से मीठा इश्क’ में अपनी एंट्री करने जा रही है। इस शो में ये एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री अब तक कई शोज में अपनी भूमिका निभाकर अपने दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी है। इस खबर से दर्शक भी उस घड़ी का इंतजार कर रहे है कि कब वो इस शो का आनंद ले सकेंगे। उनका ये नया शो स्टार भारत पर प्रसारित होगा।
इस शो की शूटिंग उत्तराखंड के कुछ मुख्य स्थानों पर हुई है। इस शो का प्रोमो स्टार भारत के इंस्टाग्राम पर रिलीज हो चुका है। इस शो में ईशान धवन भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस शो को लेकर पंखुड़ी अवस्थी काफी खुश है। इस शो में वो काजू की भूमिका निभा रही है। जो कि उत्तराखंड में एक टूरिस्ट गाइड है। अभिनेत्री इस शो में पुरुष समाज के रूढ़िवादी सोच को खत्म करती नजर आएंगी। इस शो का प्रसारण 18 अप्रैल से शाम 7:30 बजे से स्टार भारत पर होगा।
View this post on Instagram
पंखुड़ी अवस्थी इससे पहले कई टीवी शो में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। जिसमें ‘ये है आशिकी’, ‘क्या कुसूर है अमला का’, ‘रज़िया सुल्तान’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और कॉमेडी शो ‘मैडम सर’ शामिल है। वो बॉलीवुड फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में कुसुम निगम के किरादर में नजर आई थी।