Parineeti Chopra
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाने वाला काम किया है। दरअसल, अभिनेत्री (Actress) ने अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर समंदर (Sea) में बिताए पल की कुछ तस्वीरें (Pictures) पोस्ट की है। जिसको देख फैंस के दांत किटकिटा गए। अदाकारा पानी के अंदर ब्लू कलर का फुल स्लीव टी-शर्ट, ब्लैक कलर का टाइट पैजामा पहने और अपने कलाई पर वाटरप्रूफ वॉच बांधे समंदर में इस तरह से लहरा रही है, मानों वह कोई जलपरी हो।

    उनके इस तैराकी से उनके चाहने वालों की आंखें चौड़ी हो गई। परिणीति चोपड़ा ने अपने इस हुनर को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘ये वो जगह है जहां मैं हूं, देखने के लिए स्वाइप करें और इसके साथ उन्होंने जलपरी का एमोजी भी लगाया। पोस्ट किए इस तस्वीरों पर अबतक 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

    अपने भाई पर गर्व करते हुए खुशी जाहिर की थी

    अभिनेत्री इससे पहले अपने भाई सहज चोपड़ा के साथ उसके नए रेस्टोरेंट में कई डिशों के साथ नजर आई थी। जिसमें उन्होंने अपने भाई पर गर्व करते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी। अपने चाहने वालों को इसकी जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें पोस्ट कर दी थी और उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था। ‘ऐसा खाना कहीं नहीं मिलेगा मुझे अपने भाई के इस नए काम से बहुत खुशी हुई है। मैं अब तक कई रेस्टोरेंट में खाना खा चुकी हूं, लेकिन इसके जैसा खाना अब तक मुझे कहीं नही मिला।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

    फिल्म ‘ऊंचाई’ में अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगी 

    परिणीति चोपड़ा का फिल्मी सफर अब तक बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आगामी फिल्म ‘ऊंचाई’ है इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन और डैनी अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है। इसके साथ ही अभिनेत्री फिल्म ‘एनिमल’ में भी अपना रोल निभाएंगी, जो संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है।