Shah Rukh Khan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का टीजर रिलीज होगा। अगर ऐसा हुआ तो यह उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

    ये एक रोमांटिक फिल्म है। जिसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था और इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ था। ये फिल्म सबसे अधिक समय तक सिनेमाघरों में चलने का रिकॉर्ड बना चुकी है। ये फिल्म 700 हफ्ते तक लगातार मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में चली। वहीं अगर हम खबरों की मानें तो मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, सूरत, कानपुर, कोलकाता के थिएटरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शूरू हो चुकी है। वहीं इस फिल्म के टिकट के दामों को भी 100 रुपये के आस पास रखा गया है।

    फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म ‘पठान’ के पोस्टर को शेयर कर लिखा, ‘आ रहा है… ‘पठान’। 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर टीजर आउट। श्रेष्ठ भाग? इसे बिग स्क्रीन पर भी देखा जा सकता है। यशराज फिल्म्स भी इस दिन चुनिंदा स्क्रीन पर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ला रहा है। टीजर प्रिंट से जुड़ा होगा। वास्तव में शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए डबल ट्रीट!’

    गौरतलब है कि शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ से एक लंबे वक्त के बाद बिग स्क्रीन पर अपनी वापसी करने जा रहे है। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अपने अहम भूमिका में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।