लंदन से सामने आईं आलिया भट्ट की तस्वीरें, यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने देश से दूर लंदन में हैं। अदाकारा यहां पर एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। आलिया अपना समय लंदन में करण जौहर, आदर जैन और उनकी पत्नी के साथ-साथ रीमा जैन के साथ बिताती हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वैसे आपको बता दें, हाल ही में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर जगजाहिर करते हुए फैंस को खुश कर दिया था। आलिया के परिवार वाले भी नए मेहमान की आने की खुशी मना रहे है। ऐसे में लंदन से फिर से एक बार आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई है। 

    जिसमें करीना कपूर, मनीष मल्होत्री, करण जौहर, नताशा पूनावाला दिखाई दे रहे है। आलिया के साथ गौरी खान और ट्विंकल खन्ना भी नजर आए।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gossip It Up (@gossip_it_up)

    बता दें, आलिया पहली बार हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में काम कर रही हैं। वह गेल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा अभिनेत्री ब्रह्मास्त्र में पहली बार पति रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ हैं। यह करण जौहर की फिल्म है। साथ ही आलिया की प्रोडक्शन कंपनी इस साल फिल्म ‘डार्लिंग’ रिलीज करेगी। इसमें  उनके साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यूज भी हैं। जसमीत के रीन द्वारा निर्देशित फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9 सितंबर को रिलीज होगी।