स्पेन से ‘पठान’ की तस्वीरें हुईं लीक, शर्टलेस दिखे शाहरुख खान तो बिकिनी में नजर आई दीपिका पादुकोण

    Loading

    मुंबई: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर ‘पठान’ (Pathaan) की शूटिंग फिलहाल स्पेन में चल रही है। फिल्म से जुड़ी पूरी टीम 4 मार्च को मुंबई से स्पेन के लिए रवाना हुई थी। सभी को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार, यूनिट विदेश में एक गाने की शूटिंग में व्यस्त है। इसी बीच सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं। 

    इन तस्वीरों में अभिनेता शाहरुख खान जहां एब्स और लंबे बालों को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं, वहीं दीपिका बोल्ड बिकिनी में दिखाई दी। तस्वीर में शाहरुख को वाईआरएफ फिल्म से उनके लुक में दिखाया गया है। अभिनेता को शर्टलेस और ग्रीन कलर की कार्गो पैंट पहने देखा गया। वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते है कि किंग खान दीवार के सहारे टिके हुए है। माना जा रहा है कि ‘पठान’ में शाहरुख एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 💞 deepikapadukone 💞 (@deepikapadukone.life)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by RafiqNathaniSRKian (@rafiqsrkian)

     

    बता दें, ‘पठान’ फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं। सलमान खान ब्लॉकबस्टर टाइगर फ्रैंचाइज़ी से उनके जासूस चरित्र टाइगर के रूप में एक कैमियो भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘वॉर’ और ‘बैंग बैंग’ फेम सिद्धार्थ आनंद कर रहे है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज होगी।