Adipurush
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस कृति सनोन (Kriti Sanon) की स्टारर आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के टीजर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद प्रशंसकों की ये उत्सुकता और भी बढ़ गई कि इस फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। वहीं अब उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर लॉन्च का आयोजन उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आयोजित किया गया है।

    जहां कल यानि 2 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 11 मिनट पर मीडिया और दर्शकों के सामने फिल्म का टीजर लॉन्च होगा। इस इवेंट में प्रभास के साथ-साथ लीड एक्ट्रेस कृति सनोन, फिल्म निर्देशक ओम राउत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी मौजूद रहेंगे। इस आयोजन की तैयारी जोरों में चल रही हैं। जिसके लिए भारत के अब तक के सबसे बड़े टीजर लॉन्च के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

    उत्तर प्रदेश का धार्मिक शहर अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। गौरतलब है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास और कृति सनोन के अलावा सैफ अली खान, वत्सल शेठ और सनी सिंह भी नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में आईमैक्स और 3डी में रिलीज होगी।