‘बाहुबली’ अदाकारा संग प्रभास के इश्क के चर्चों ने फैंस की बढ़ाई थीं धड़कनें, कई बार दोनों ने किया प्यार से इनकार

    Loading

    Prabhas love with Anushka Shetty increases the beats of the fans: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज सुबह से ही अभिनेता के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। प्रभास ने अपने बेहतरीन अभिनय के चलते साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी भाषिक दर्शकों को भी अपना दीवाना बनाया है। ‘बाहुबली’ में निभाए गए उनके किरदार को दर्शकों ने खासा पसंद किया है। प्रभास अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। ‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास का नाम एक नहीं कई बार अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के साथ जुड़ चुका है। 

    फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री जितनी शानदार नजर आई उतनी ही असल जिंदगी में प्रभास और अनुष्का के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त है। रिपोर्ट्स की मानो तो, मीडिया में कई बार इन दोनों के अफेयर की खबरें आ चुकी हो लेकिन रियल लाइफ में प्रभास और अनुष्का ने हमेशा से ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। एक समय ऐसा भी आया जब मीडिया में यह खबर तेजी से फैली कि प्रभास और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर से इनके फैंस भी काफी खुश हो गए थे। लेकिन अनुष्का शेट्टी ने इस खबर को गलत बताते हुए साफ कर दिया था कि ‘मैं और प्रभास बहुत अच्छे दोस्त है और हम शादी नहीं कर रहे हैं।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaShetty (@anushkashettyofficial)

     

    अनुष्का शर्मा ने प्रभास के बारे में बात करते हुए आगे बताया कि ‘हम दोनों इतने एक दूसरे के अच्छे दोस्त है कि मैं प्रभास को रात 3 बजे भी फोन कर सकती हूं। हमने कभी भी एक दूसरे के सामने अपने इमोशन्स को नहीं छुपाया है।‘