Ravan Dahan
Photo Credit - ANI

    Loading

    दिल्ली : कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के बाद इस साल दशहरे (Dussehra) के पावन पर्व को लोग बड़े धूमधाम से मनाने के लिए काफी उत्साहित है। जिसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। वहीं आज रावण दहन के लिए दिल्ली (Delhi) के लाल किला मैदान (Red Fort Ground) में भी भव्य तैयारियां की गई हैं। इस दशहरा पर्व को काफी ऐतिहासिक तरीके से मनाया जाएगा। जिसमें रावण के केवल एक पुतले का दहन नहीं बल्कि आज लाल किला प्रांगण में एक साथ 9 पुतलों का दहन किया जाएगा।

    जिसमें रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के 9 पुतले शामिल होंगे। इस आयोजन में तीन स्पेशल गेस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और एक्टर प्रभास भी शामिल होंगे। रावण दहन का यह शुभ काम एक्टर प्रभास के हाथों से होगा। वहीं न्यूज एजेंसी ANI के एक रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख किया गया है। ANI ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा, ‘दिल्ली के लाल किला मैदान में लगे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन। तेलुगु अभिनेता प्रभास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज शाम यहां दशहरा समारोह में शामिल होंगे।’

    वहीं हाल ही में एक्टर प्रभास की अभिनीत आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज हुआ है। ओम राउत की निर्देशित इस फिल्म में एक्टर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि फिल्म में सीता के किरदार में एक्ट्रेस कृति सनोन है। वहीं रावण के भूमिका में एक्टर सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर काफी भव्य तरीके से उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर लॉन्च किया गया। इस फिल्म की कहानी महाकाव्य रामायण पर आधारित है।