Prabhas Wedding Plan
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। बीते दिनों उनके नाम को बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा गया था। इतना ही नहीं प्रभास और कृति सेनन की शादी की भी खबरें तेज थी। जिसपर अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस खबर को अफवाह बताते हुए विराम लगा दिया था।

    वहीं अब खुद एक्टर प्रभास ने अपने शादी को लेकर चर्चा की है। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि वो कब शादी करने वाले हैं। एक्टर प्रभास ने तेलुगू टॉक शो ‘अनस्टॉपेबल’ में अपने वेडिंग प्लान्स पर बातचीत करते हुए नजर आए। जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शो के होस्ट और साउथ एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण प्रभास से कहते है कि आपको मुझे डार्लिंग कहकर बुलाना चाहिए। जिसपर प्रभास हंसते हुए तुरंत राजी हो जाते हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ahavideoin (@ahavideoin)

    नंदामुरी बालकृष्ण प्रभास से सवाल करते हुए पूछते हैं कि वो शादी कब करने वाले हैं। जिसका जवाब उन्होंने काफी मजाकिया अंदाज में दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सलमान खान के बाद शादी करूंगा। जिसके बाद प्रभास हंसने लगते हैं। वहीं अब उनका ये वीडियो फैंस को खूब हंसा रहा है।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से उनके और एक्ट्रेस कृति सेनन के डेट करने की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही थी। जिसको एक्ट्रेस ने साफ करते हुए खबरों को अफवाह करार दिया था। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म पहले 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म निर्देशक ओम राउत ने इस फिल्म के रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए 16 जून 2023 कर दिया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ अब 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।