प्रेग्नेंट आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर संग पहुंची हॉस्पिटल, जल्दी घर गूंजेगी किलकारी

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्हें घर पर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। भट्ट और कपूर परिवार इस खबर से बेहद खुश है। यह दोनों बेसब्री से नन्हे मेहमान की आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आलिया भट्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाकारा को एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिंकविला ने इस खबर की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, आलिया को अस्पताल के बाहर स्पॉट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट के साथ मिलकर नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

    कहा जा रहा था कि इस महीने के आखिरी हफ्ते में या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में आलिया अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब तक आलिया और रणबीर मुंबई स्थित एच एन रिलायंस अस्पताल में पहुंच गए है। इसक साफ मतलब है कि आलिया अपनी डिलीवरी के लिए पहुंच चुकी हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

     

    मालूम हो कि आलिया प्रेग्नेंसी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। वह अक्सर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती दिखाई देती हैं। बता दें, फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार मिले थे। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इसी साल शादी की थी।