प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उनके Los Angeles के घर में मनाया दिवाली, देखें वीडियो

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। 

    प्रियंका और निक के फैंस उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते है। फैंस को हमेशा उनकी वीडियोज और फोटोज का इंतज़ार रहता है। ऐसे में अब प्रियंका ने पति निक के साथ उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में दिवाली मनाई। दोनों ने इस जोड़े ने लक्ष्मी पूजा की और अपने अमेरिकी दोस्तों के लिए एक पार्टी भी आयोजित की। अभिनेत्री ने दिवाली के लिए अपने घर में पोज देते हुए खुद की तस्वीर शेयर की। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    फोटो की बात करें तो तस्वीर में प्रियंका ने फाल्गुनी और शेन पीकॉक का सफेद लहंगा पहना हुआ है। निक ने ब्लैक जैकेट के साथ रेड फ्लोरल कुर्ता-पायजामा पहना हुआ हैं। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुआ कैप्शन में लिखा- हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दिवाली। ये हमेशा खास रहेगी। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। तुम मेरे फरिश्ते हो। उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने न केवल पोशाक पहनकर बल्कि रात को नाच कर हमारे घर और मेरी संस्कृति का सम्मान किया, आपने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं घर वापस आ गया हूं। और मेरे सबसे अच्छे पति और साथी निक जोनस के लिए। आप वही हैं जो सपने बनते हैं। आई लव यू। मेरा दिल बहुत आभारी और पूर्ण है दीपावली की शुभकामनाएं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

    निक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को दिवाली विश करते हुए लिखा- ‘आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार और रोशनी भेज रहा हूं। मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे कई शानदार भारतीय छुट्टियों और परंपराओं से परिचित कराया है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसे साझा करने में सक्षम होने के लिए मेरा दिल बहुत भरा हुआ है।’