प्रियंका चोपड़ा ने सास-ससुर के साथ खेली होली, पति निक जोनास भी आए नजर

प्रियंका चोपड़ा पति के साथ विदेश में हैं इसके बावजूद वह वहां जमकर होली खेलती दिखाई दी।

    Loading

    Priyanka Chopra and Nick Jonas Holi Celebration 2021: होली (Holi 2021) का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जिसमें आम इंसान हो या खास, हर किसी पर होली का रंग और भंग सिर चढ़कर बोलता है। बॉलीवुड के सितारें भी इससे अछूते नहीं हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी बॉलीवुड सेलेब्स घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ जमकर होली खेलते दिखाई दिए।   बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी शामिल है। देसी गर्ल प्रियंका अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) और ससुरालवालों के साथ होली खेलती दिखाई दी। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें  प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा ‘होली मेरा रंगों का त्योहार मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक है… उम्मीद है हम घर पर रहते हुए इसे अपनों के साथ सेलिब्रेट कर सकें… सभी को हैप्पी होली….’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    बता दें, प्रियंका चोपड़ा पति के साथ विदेश  में हैं इसके बावजूद वह वहां जमकर होली खेलती दिखाई दी। शेयर की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका पति निक जोनास और पूरा ससुराल भी होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।