प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर पति के साथ मनाया नए साल का जश्न, निक जोनस बोले- ‘माई फॉरएवर न्यू ईयर किस…’

    Loading

    Priyanka Chopra celebrated New Year with singer husband Nick Jonas, said- ‘My Forever New Year Kiss…’: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) ने बेहद खास अंदाज में साल 2022 का स्वागत किया है। नए साल का जश्न मनाने के लिए अभिनेत्री ने अपने सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ एक खूबसूरत शाम बिताई हैं। प्रियंका ने इससे जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है। जिसमें अभिनेत्री रोमांटिक अंदाज में पति निक को किस करती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘My forever New Years kiss…’

    नए साल पर पोस्ट की हुई प्रियंका की ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर को अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। आप भी नजर डाले इस तस्वीर पर- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

     

    फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका सफेद स्ट्रैपी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं निक कूल लुक में स्पॉट हुए। बता दें, हाल ही में अभिनेत्री हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में अहम किरदार में दिखाई दी थी। फिल्म रिलीज से पहले प्रियंका पूरे दिसंबर ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ का प्रमोशन करती नजर आई थी। इसके अलावा अदाकारा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ में भी स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इस फिल्म की घोषणा हो गई है और ‘जी ले जरा’ का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाली हैं।