Priyanka Chopra
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो अपने दांतों का ट्रीटमेंट करवाती नजर आ रही है। हालांकि, वो डेंटिस्ट के पास जाने से काफी डर रही थी, लेकिन वो हिम्मत दिखाते हुए लॉज एंजिल्स के एक डेंटिस्ट के पास अपने दांतों को दिखाने गई।

    वो अपनी तस्वीर में डेंटिस्ट के इंस्टाग्राम आईडी को भी टैग की है। तस्वीर में अभिनेत्री प्रोटेक्टिव गियर पहने  डरते हुए अपने दांत का इलाज करा रही है। वो अपनी तस्वीर में एक सवाल भी पूछी है। उन्होंने लिखा कि उस वक्त मेरे दिमाक में क्या चल रहा था? बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने गोल्फ फिल्ड से अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की थी। जिसकी प्रशंसा उनके पति निक जोनस ने भी किया था।

    अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री अपनी कई आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। जिसमें वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।