नए शो ‘The Activist’ पर हंगामे के बाद प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया पोस्ट, बोलीं- ‘सॉरी आप निराश हुए…’

    Loading

    Priyanka Chopra on ‘The Activist’ controversy, says, ‘I’m sorry my participation in it disappointed many of you’: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों रियलिटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ (The Activist) के चलते सुर्खियों में है। ‘द एक्टिविस्ट’ से नया विवाद जुड़ गया है। इस कारण अभिनेत्री की खूब आलोचना हो रही है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी प्रियंका को खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दर्शकों के सामने एक बेहद अलग तरीके का शो लेकर आने वाली है। जिसका उद्देश्य अलग-अलग एक्टिविस्ट को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना है, इसके बाद वह अपने चेरिटेबल वर्क को प्रमोट सकें। इस शो में  6 कंटेस्टेंट भाग लेंगे और टीमों में साथ एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे। इन सभी को ऑनलाइन एंगेजमेंट के माध्यम से मार्क दिए जाएंगे। ‘द एक्टिविस्ट’ शो में पैसों के लिए इतना तुच्छ बना दिए जाने को लेकर अदाकारा की आलोचना की जा रही है। 

    शो को लेकर बढ़ते विवाद के बाद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर सबसे माफी मांगी है। अदाकारा ने अपने पोस्ट में लिखा ‘मुझे खेद है कि शो गलत हो गया। इसमें मेरी बराबर की भागीदारी है। मैं इस बात से दुखी हूं कि आप शो को लेकर निराश हो गए। इस शो के जरिए मैं किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहती थी। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना था कि शो के जरिए लोगों का ध्यान खींचना। मुझे लगता है कि सबका काम बहुत महत्वपूर्ण है। सभी सम्मान के पात्र हैं।‘ भले ही इस पोस्ट के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने मामले को शांत करने की कोशिश की हो लेकिन वह लगातार ट्रोल हो रही है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    रियलिटी शो ‘द एक्टिविस्ट’ (The Activist) को पॉप स्टार अशर (Usher) और एक्ट्रेस-डांसर जूलियन होफ (Julianne Hough) एक साथ मिलकर होस्ट करने वाले हैं, लेकिन शो शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है जोकि काफी गंभीर है।