Priyanka Chopra Jonas

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। 

    प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। इसलिए एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी फोटोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी में मिस इंडिया मानसा वाराणसी (Miss India Manasa Varanasi) के सपोर्ट में एक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर देश के लोगों को उन्हें सपोर्ट करने के लिए कहा हैं। दरअसल मानसा इस साल  ‘मिस वर्ल्ड 2021’ (Miss World 2021) प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इसलिए प्रियंका ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए लोगों से अपील की हैं। 

    प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर करते हुए एक मैसेज भी दिया हैं। प्रियंका ने लिखा- ’70वें मिस वर्ल्ड कंपीटिशन के लिए मानसा वाराणसी मेरा बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं। साथ ही एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘चलो हम सब मिल कर मानसा वाराणसी को 70वें मिस वर्ल्ड कंपीटिशन में सपोर्ट करते हैं। गौरतलब है कि साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था।