Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। प्रियंका शादी के बाद से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। उनकी मुंबई में मौजूद प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं हो रहा था और वह बंद पड़ी हैं। ऐसे में प्रियंका ने इन प्रॉपर्टीज को करोड़ों के दामों में बेच दिया है। खबरों की मानें तो प्रियंका के पास मुंबई में दो अपार्टमेंट थे जिन्हें उन्होंने सात करोड़ रुपये में बेच दिया है। प्रियंका ने ये डील इसी साल मार्च में की थी और इस बात का खुलासा अब हुआ है।

    सामने आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक, इस साल मार्च में ही एक्ट्रेस ने मुंबई के राज क्लासिक, वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट में स्थित दो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को कुल 7 करोड़ रुपये में बेच दिया है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट् के अनुसार, ‘888 वर्ग फुट के आकार वाली 7वीं मंजिल पर स्थित एक प्रॉपर्टी को एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपये में बेचा है। जबकि पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, इस पर 9 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। इसके अलावा 1219 वर्ग फुट आकार वाली एक और प्रॉपर्टी को कुल 4 करोड़ रुपये में बेचा गया है। इस पर 12 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था।’बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवाड़ा में स्थित अपने सेकंड फ्लोर पर स्थित ऑफिस प्रॉपर्टी को भी इसी साल जून में लीज पर दिया है। बता दें कि ऑफिस 2040 स्क्वायर फीट में है। इसे किराए पर देकर प्रियंका को लगभग 2.11 लाख रूपये का रेंट मिल रहा है। 

    इतना ही नहीं प्रियंका के पास मुंबई के जुहू में भी एक शानदार बंगला है। यही पर उनकी निक संग इंगेजमेंट सेरिमनी हुई थी। इसके अलावा गोवा में बागा बीच के पास भी उनका एक घर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 734 करोड़ रुपये की है। फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका 14वें स्थान पर थीं। उस समय उनकी सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये बताई गई थी। 2019 में प्रियंका दो फिल्मों में नजर आई थीं जो ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ थीं। इसके बाद उनकी संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई।

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो टेक्स्ट फॉर यू और मैट्रिक्स 4 की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके बाद इन दिनों वो रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में की जा रही है। इन फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस हॉलीवुड सिने वर्ल्ड में भी अपनी खास पहचान बनाने की तैयारी में हैं।