कैटरीना-आलिया के साथ ‘जी ले जरा’ करने पर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, कहा- अब महिलाएं महिलाओं के लिए खड़ी हैं…’

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आने वाले समय में कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस लंबी लिस्ट में ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zara) फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में प्रियंका जल्द ही आलिया भट्ट (Alia Bhat) और कैटरिना कैफ (Katrina Kaif) के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ऐसे में अब प्रियंका वूमेन पावर के बारे में बात करती दिखाई दी। 

    दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा- ‘पहले एक महिला अभिनेत्री को एक-दूसरे के खिलाफ खड़े किया जाता था। लेकिन आज मुझे ‘सिस्टरहुड’ पर गर्व है जो अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री के अंदर बनाया है।’ 

    प्रियंका से पूछा गया कि आपको क्या लगता है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाएं कितनी आगे आ गई हैं? जवाब देते हुए अभिनेत्री ने ‘जी ले जरा’ का उदाहरण दिया। प्रियंका ने बताया कि चाहे बॉलीवुड हो या अमेरिका मैंने महसूस किया है कि महिलाएं महिलाओं के लिए खड़ी होती हैं। मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दो टॉप की अभिनेत्रियां कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म कर रही हूं।  हम तीनों ने यह फैसला लिया कि हमें एक फिल्म साथ में करनी चाहिए। हम अब फिल्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’