Cyber Fraud With Boney Kapoor
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) फिल्म निर्माता (Film Producer) बोनी कपूर (Boney Kapoor) साइबर फ्रॉड के शिकार हुए है। किसी अंजान व्यक्ति ने उन्हें धोखे से लाखों का चुना लगा दिया है। अज्ञात व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करके कुल तीन लाख 82 हजार रूपये की खरीदी कर डाली। प्रोड्यूसर को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब उन्हें बैंक के एक अधिकारी ने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने के लिए कॉल किया।

    ये कॉल उन्हें 30 मार्च को आया था। बोनी कपूर ने इस मामले की शिकायत मुंबई की अंबोली पुलिस से की। पुलिस ने बीते बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जानकारी बीते शुक्रवार को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। हैरान करने वाली बात ये हैं कि बोनी कपूर को किसी भी प्रकार के फ्रॉड कॉल नहीं आए थे और न ही उन्होंने किसी को अपने कार्ड की जानकारी दी थी, लेकिन अधिकारियों ने यह आशंका जताई है कि फिल्म निर्माता के पैसे गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गए है।

    बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर है। वो अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके है। हाल ही में उनकी एक तमिल फिल्म ‘वलीमाई’ रिलीज हुई थी। जिसमें साउथ एक्टर अजित कुमार, बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और जान्हवी कपूर अपने मुख्य भूमिका में नजर आई थी।