रणवीर सिंह की ’83’ रिलीज से पहले निर्माताओं की बड़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज

    Loading

    Producers face big problems before Ranveer Singh’s ’83’ release, fraud case filed: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म ‘83’ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले काफी समय से दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में ‘83’ फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म रिलीज से पहले रणवीर सिंह की ’83’ फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, ‘83’ के मेकर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई है। चूंकि दीपिका पादुकोण फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं। यहीं वजह है कि इस विवाद में दीपिका का नाम भी बीच में घसीटा जा रहा है। 

    इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्यूचर रिसोर्स FZE ने अंधेरी मेट्रोपॉलिटयन मजिस्ट्रेट की अदालत का रुख किया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि हमने फिल्म ‘83’ में लगभग 16 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मेकर्स ने हमने बताया था कि ‘83’ फिल्म से उन्हें अच्छे रिटर्न मिलेंगे। लेकिन प्रॉफिट शेयर करने के बजाय वह हमें धोखा दे रहे है। ‘83’ फिल्म निर्माताओं में कबीर खान, साजिद नाडियाडवाला और दीपिका पादुकोण सहित कई नाम शामिल है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

     

    खैर, फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया है। यह 1983 में विश्व कप जीतने वाली पूर्व भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं जो कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, जतिन सरना, ऐमी विर्क जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे।