R Madhavan Met Odisha CM
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्टर (Actor) आर माधवन (R Madhavan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट’ (Rocketry: The Nambi Effect) को लेकर काफी चर्चा में है। लोग इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे है। उनकी इस फिल्म को न केवल फैंस, बल्कि कई सेलेब्स भी देख रहे है। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनकी फिल्म ‘रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट’ को देखा और उनकी खूब तारीफ की। वहीं हाल ही में उनके बेटे वेदांत माधवन ने भी अपनी सफलता से उनका सम्मान बढ़ाया है। 

    वेदांत माधवन ने अपनी तैराकी हुनर से एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। वेदांत माधवन ने स्विमिंग में नेशनल जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 16 मिनट में 780 मीटर पानी में तैराकी करके देश को गौरवांवित किया है। इतना ही नहीं वेदांत माधवन गोल्ड मेडल विजेता भी है। इस सफलता के बाद अभिनेता आर माधवन अपने बेटे वेदांत माधवन और पत्नी सरिता बिरजे के साथ ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई साथ ही सीएम नवीन पटनायक ने वेदांत माधवन को एक जर्सी टी-शर्ट भी भेंट किया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

    आर माधवन ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘माननीय मुख्यमंत्री और बहुत ही गतिशील श्री नवीन पटनायक जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल स्थल मानचित्र में से एक पर ओडिशा को मजबूती से रखने के इस तरह के आतिथ्य और सबसे शानदार प्रयास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! भविष्य के लिए आपकी प्रतिबद्धता खेल उत्साहजनक है।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस वेदांत माधवन पर प्राउड फिल कर रहे है। वहीं उनके इस पोस्ट को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी लाइक किया है। उन्होंने भी वेदांत पर गर्व महसूस किया है। उनके इस पोस्ट को अब तक 71 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है।