खतरों के खिलाडी 11 का नया प्रोमो देख राहुल वैद्य के फैंस ने अर्जुन बिजलानी को लिया आड़े हाथ

    Loading

    रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाडी 11 ने टीवी पर दस्तक दे दिया है। इस शो को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा हैं। हालही में इस शो से एक्टर सौरभ राज जैन की छुट्टी हो चुकी है। टीवी के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने के मेडल का इस्तेमाल करके कंटेस्टेंट सौरभ राज जैन को इस शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। निक्की तम्बोली को बचाने के लिए जिस तरह अर्जुन बिजलानी ने सौरभ जैन की बलि चढ़ाई वह फैंस को कत्तई पसंद नहीं आई। जिस वजह से फैंस अर्जुन बिजलानी से ख़ासा नाराज़ हो गए हैं। 

    दरअसल आपको बता दे कि रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाडी 11 में निक्की तम्बोली शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी और उनकी जगह सौरभ का जाना हर किसी गहरा ठेस दे गया। सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन बिजलानी पर अपनी नाराज़गी जाहिर कर उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। 

    Arjun Bijlani shares a happy photo of Khatron Ke Khiladi 11 boys Rahul  Vaidya, Abhinav Shukla and others; reminisces their journey - Times of India

    आपको बता दे कि कुछ घंटे पहले ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 11 से एक नया प्रोमो सामने आया हैं। और अब इस प्रोमो के चलते एक बार फिर अर्जुन को लोग टारगेट करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दे किसामने आये खतरों के खिलाडी 11 के इस प्रोमो में एक्टर अर्जुन बिजलानी बाकी कंटेस्टेंट्स का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वही इस प्रोमो में अर्जुन बिजलानी राहुल वैद्य को लकड़बघ्घा भी कह रहे हैं। अब यह बात तो राहुल वैद्य के फैंस को हज़म नहीं हुई और उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को खरी खोटी सुननी शुरू कर दी। 

    एक यूजर ने इस प्रोमो पर लिखा है, ‘अर्जुन अपने दम पर भी अच्छा कर सकते हैं। मेकर्स उन्हें इतना घटिया स्क्रिप्ट ना दें।’ तो वही दूसरे यूजर ने अर्जुन बिजलानी को काफी भला-बुरा कह डाला है। उन्होंने लिखा है, ‘अच्छा दिखने के लिए दूसरों पर कीचड़ उछालना जरूरी नहीं है।’

    वैसे आपको खतरों के खिलाडी 11 का यह प्रोमो कैसा लगा ? कमेंट बॉक्स में बताएं।