Rajinikanth
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बीते दिन दूसरी बार देश के हाईएस्ट टैक्स पेयर वाले पहले अभिनेता बने है। जिसके चलते उन्हें आयकर विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। अभिनेता पिछले पांच सालों से लगातार सबसे अधिक टैक्स भुगतान करने वाले अभिनेता बन गए है। वहीं अब साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी तमिलनाडु के सबसे अधिक टैक्स पेयर एक्टर बन गए है। जिसके चलते आयकर विभाग ने उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। हालांकि, अभिनेता के गैरमौजूदगी के चलते यह सम्मान पत्र उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत को मिला।

    यह सम्मान पत्र ऐश्वर्या रजनीकांत को तेलंगाना के एक कार्यक्रम में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के हाथों दिया गया है। रजनीकांत पिछले कई सालों से सबसे ज्यादा टैक्स चुकाते है। जिसके चलते उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस सम्मान की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। जिसमें वो हाथों में सम्मान पत्र लिए काफी खुश नजर आ रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

    उन्होंने गर्व महसूस करते हुए अपने कैप्शन में लिखा, ‘एक उच्च और शीघ्र करदाता की गर्वित बेटी मेरे पिता की ओर से आयकर दिवस 2022 पर अप्पा को सम्मानित करने के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के आयकर विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद!’ गौरतलब है कि चेन्नई में 24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है। इस बार इस आयोजन में तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन उपस्थित हुई थी। उन्होंने इस कार्यक्रम में जल्द टैक्स चुकाने वाले करदाताओं को सम्मानित किया।