रजनीकांत ने रक्षित शेट्टी स्टारर ‘777 चार्ली’ की खूब की वाहवाही, अभिनेता ने पोस्ट कर दी जानकारी

    Loading

    मुंबई: साउथ अभिनेता रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उनकी फिल्म ‘777 चार्ली’ (777 Charlie) दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अभिनेता के अभिनय के साथ-साथ फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ हो रही है। अभिनेता-फिल्म निर्माता पृथ्वीराज, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने भी फिल्म की खूब वाहवाही की है। रक्षित ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी है। 

    रक्षित ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया कि ‘थलाइवा’ रजनीकांत ने उन्हें फिल्म के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है। उन्होंने ने मुझे मिलने के लिए बुलाया है।’ अभिनेता ने अपने ट्वीट में आगे कहा- ‘आज के दिन की क्या शानदार शुरुआत हुई है। रजनीकांत सर का फोन आया। उन्होंने मेरी फिल्म 777 चार्ली देखी, वह इससे काफी प्रभावित हुए। ‘थलाइवा’ ने इस फिल्म को लेकर मुझसे बात की। खुद सुपरस्टार मेरी तारीफ की ये अद्भुत से परे है। बहुत बहुत धन्यवाद रजनीकांत सर।’ 

     

    बता दें, फिल्म को 10 जून को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। ‘777 चार्ली’ एक दुर्व्यवहार करने वाले कुत्ते की कहानी है। कुत्ता अपने दुराचारी के चंगुल से बच जाता है और एकांतप्रिय व्यक्ति के घर में आश्रय पाता है।