Chess Olympiad 2022
Photo - Rajinikanth Twitter

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) रजनीकांत (Rajinikanth) ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो शतरंज खेलते दिखाई दे रहे है। उन्होंने इस गेम को अपना सबसे पसंदीदा खेल बताया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए ट्विट में लिखा, ‘एक इनडोर गेम जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है … सभी शतरंज के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं .. भगवान भला करें।’ साथ ही उन्होंने अपने इस ट्विट में चेस ओलंपियाड 2022 हैशटैग किया है।

    दरअसल, चेन्नई में आज 44वें अन्तर्राष्ट्रीय चेस ओलंपियाड का शुरूआत होने जा रहा है। शतरंज ओलंपियाड का आयोजन चेन्नई से 50 किलोमीटर दूर मामल्लापुरम में पुंजेरी गांव में जवाहर लाल नेहरु इंडोर स्टेडियम में हो रहा है। ये प्रतियोगिता आज यानि 28 अगस्त से 10 अगस्त तक चलेगा। इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में खुद रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ शामिल हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शतरंज आयोजन का उद्घाटन कर रहे है।

    जिसका पूरा जायजा पहले ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया है। इस आयोजन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अलावा राज्यपाल आर एन रवि और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित है। यह ओलंपियाड पहली बार भारत में हो रहा है। जिसमें ओपन वर्ग में 188 और महिला वर्ग में 162 खिलाड़ी भाग लेंगे। हाल ही में एक्टर रजनीकांत को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा हाईएस्ट टैक्स पेयर के लिए सम्मानित किया गया है। एक्टर रजनीकांत की गैरमौजूदगी में यह अवॉर्ड उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत को दिया गया। यह पुरस्कार तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के हाथों दिया गया है।