Hit - The First Case Release Date Revealed
Photo Credit- Sanya Malhotra Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और एक्ट्रेस (Actress) सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की आगामी (Upcoming) फिल्म ‘हिट- द फर्स्ट केस’ की शूटिंग अभी हाल ही में खत्म हुई है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर ‘हिट- द फर्स्ट केस’ की टीम ने केक काटकर सेलिब्रेट किया था। अब इस फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है।

    सान्या मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताई कि मिस्ट्री थ्रिलर ‘हिट – द फर्स्ट केस’ 15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। उनके इस खबर से फैंस काफी खुश है। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने पिछले साल सितंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले की है जो एक लापता महिला की तलाश में है। इस फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अपनी मुख्य भूमिका निभा रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_)

    इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुलदीप राठौर, कृष्ण कुमार और दिल राजू ने किया है। ‘हिट – द फर्स्ट केस’ 15 जुलाई 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। डॉ सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है जो साल 2020 में रिलीज हुई थी।