Ram Charan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के मशहूर (Famous) एक्टर (Actor) राम चरण (Ram Charan) अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के सक्सेस से काफी खुश हैं। वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिए हैं। उनकी आगमी फिल्म ‘आर सी 15’ है। इस फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। अभिनेता अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं।

    इसका सबूत है उनका हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वर्कआउट का वीडियो। राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो जिम में नहीं बल्कि खुले आसमान के नीचे फिल्ड में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो पुल में स्विमिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उनका ट्रेनर भी उनके साथ मौजूद है। जो उनकी मदद कर रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    अभिनेता फिल्ड में फुटबॉल भी खेलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरे आगामी शेड्यूल के लिए पूरी तरह तैयार – वर्कआउट में कोई छुट्टी नहीं है!’ राम चरण के वर्कआउट का ये वीडियो उनके फैंस और सेलेब्स को खूब पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

    गौरतलब है कि एक्टर राम चरण अपने फैमिली के साथ भी काफी टाइम स्पेंड करते हैं। हाल ही में अभिनेता अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ के प्रमोशन के लिए अपनी पूरी टीम के साथ जापान गए थे। जापान में भी उनके इस फिल्म की खूब सराहना हुई है। फिल्म को प्रशंसकों से खूब प्यार मिला है। वहीं अभिनेता भी काफी खुश हैं।