रणबीर कपूर-आलिया भट्ट जल्द ही लेंगे सात फेरे, चार पंडित करवाएंगे शादी

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के क्यूट कपल (Cute Couple) रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) के शादी (Wedding) पर सभी की निगाहें टिकी है। सब उनके सात फेरे का इंतजार कर रहे है। कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच मेहंदी और हल्दी के रस्मों को पूरा कर लिया गया है। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचा ली है। बस अब वो समय दूर नहीं है। जब ये पुरे रीति-रिवाजों के साथ एक-दुसरे के हो जाएंगे। मिली जानकारियों के अनुसार ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज से पूरी होगी। जिसमें चार पंडित इस शादी को पूरा करवाएंगे। इतना ही नहीं पहले गायत्री मन्त्र का जाप होगा।

    गौरतलब है कि रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की इस शादी में बहुत कम लोगों को बुलाया गया है। इस शादी में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। वहीं इस शादी में रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर की याद सभी को सता रही है। कपल भी अपनी शादी के लिए उत्साहित है। वहीं आलिया भट्ट पिंक कलर का लहंगा पहने काफी खुबसूरत लग रही है। रिश्तेदारों और मेहमानों का वास्तु में आगमन हो चुका है। सब इस शादी में काफी खुश है और इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित है।

    वहीं अगर हम बात करें रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर की तो उनके खुशियों की कोई सीमा ही नहीं है। वो अपने बेटे की शादी में सुन्दर आउटफिट में तैयार है। हालांकि, उन्होंने भी अपने पति ऋषि कपूर के नाम की मेहंदी अपने हांथों में सजा ली है। इस वक्त वास्तु में काफी उथल-पुथल है वहीं घर के बाहर भांगड़ों की आवाज सुनाई पड़ने लगी है।