बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी भी कई लोगों को पता होगी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। वहीं, दीपिका की गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी देखा गया था। लेकिन, इन दोनों के प्यार में दरार आ गयी और यह दोनों अलग हो गए।  

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड कपल के प्यार और अचानक ब्रेकअप का हर कोई आदी है। अभिनेताओं की प्रेम कहानी और हुए ब्रेकअप की चर्चा फैंस के बीच छाई रहती है। आम तौर पर बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच ब्रेकअप के बाद वह एक-दूसरे के साथ काम नहीं करते हैं, वहीं इन में कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखते हुए एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ काम करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे है दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की। यह दोनों बहुत जल्द एक शूट के लिए साथ काम करते दिखाई देंगे।

    रणबीर और दीपिका बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। इसके साथ ही यह दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहे हैं लेकिन किसी भी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया हो। लेकिन दोनों ने अभी तक प्रोफेशनलिज्म नहीं छोड़ा है। दीपिका रणबीर ने ब्रेकअप के बाद भी अयान मुखर्जी के साथ मिलकर काम किया था। उनके बीच की केमिस्ट्री हमेशा से ही फैंस की पसंदीदा रही है। 

    बहुत जल्द रणबीर और दीपिका एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए साथ नजर आएंगे। दोनों एक बेवरेज ब्रांड के प्रमोशन के लिए साथ दिखाई देंगे। पता चला है कि फिल्म निर्माता पुनीत मल्होत्रा ​​विज्ञापन का निर्देशन करेंगे।