Shamshera
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। अभिनेता अपनी फिल्म के प्रमोशन में बड़े जोरों शोरों से लगे है। उन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक बड़े राज का खुलासा किया है। हाल ही में रणबीर कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर डॉली सिंह से मुलाकात किए। जहां उन्होंने कॉन्टेंट क्रिएटर ‘राजू की मम्मी’ के किरदार में डॉली सिंह से बताया कि वो कपूर खानदान में 10वीं पास करने वाले वो पहले व्यक्ति है।

    उनके बोर्ड पास करने के बाद परिवार वालों ने एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया था। रणबीर कपूर ने यह भी बताया कि वह 10वीं में 53.4 परसेंट से पास हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की उनके इस बातचीत के वीडियो को डॉली सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। डॉली सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘रणबीर ने थोड़ी क्लास लेली राजू की मम्मी की कैसा लगा एपिसोड? अगली बार किस स्टार को लाऊ बताओ? उनका ये वीडियो अब तक 71 हजार से अधिक लोगों को पसंद आ चुका है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dolly Singh (@dollysingh)

    फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त भी अपने अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।