आलिया भट्ट से शादी को लेकर रणबीर का खुलासा, कहा – ‘महामारी नहीं फैली होती तो…’

रणबीर कपूर के इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर से आलिया से उनकी शादी की खबर ट्रेंड करने लगी हैं।

Loading

Ranbir Kapoor Ali Bhatt Wedding:  बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Ali Bhatt) की शादी का इंतजार उनके फैंस को काफी समय से है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी की खबर हमेशा ट्रेंड करती दिखाई देती है। इसी बीच आलिया से शादी को लेकर अभिनेता रणबीर ने बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी शादी को लेकर कहा, ‘कोरोना महामारी का संक्रमण ना फैलता तो मेरी आलिया से शादी हो गई होती।’ इसके साथ ही रणबीर ने आगे कहा ‘आलिया एक सफल एक्ट्रेस हैं। एक के बाद एक वो कई फिल्मों ने नजर आ रही हैं। वो मुझसे सफल और कामयाब हैं। आलिया के सामने मैं खुद को कम आंकता हूं।’

रणबीर कपूर के इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर से आलिया से उनकी शादी की खबर ट्रेंड करने लगी है। रणबीर से पहले हाल ही में आलिया ने भी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया था। अदाकारा ने कहा था कि, ‘मैं अपनी शादी पर कई बार बोल चुकी हूं। फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है। अभी मैं सिर्फ 25 साल की हूं।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia🌸 FAN GIRL (@aliabhatt_fantasy)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

 

मालूम हो कि, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Ali Bhatt) पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड की यह जोड़ी बहुत जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अहम किरदार में नजर आएगी। यह पहली बार होगा जब यह दोनों स्क्रीन पर एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म में इन दोनों के अलावा अहम किरदार में ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।