रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

    Loading

    मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। यह दोनों पिछले कुछ समय से मम्मी-पापा बनने को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसी बीच खबर आई है कि आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। गिरगांव के एच एन रिलायंस फाउंडेशन में आलिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने दोपहर 12.05 बजे अपनी बच्ची को जन्म दिया। इस खबर से भट्ट और कपूर परिवार काफी खुश है। 

    गूबाई काठियावाड़ी अभिनेत्री अपनी गर्भावस्था के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती दिखाई दी थी। प्रेग्नेंसी के दौरान अभिनेत्री ने  ‘ब्रह्मास्त्र’ का भी पत्नी रणबीर कपूर के साथ मिलकर खूब प्रमोशन किया था। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

    ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर आलिया-रणबीर की पहली मुलाकात हुई थी। कुछ सालों तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में उनके वास्तु निवास पर कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। जून में, आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रणबीर की एक तस्वीर के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हुए सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।