Shamshera First Look Poster
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले कुछ समय से अपनी रिलीज होने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में अभिनेता पहली बार डबल रोल में दिखाई दे रहे है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे है। 22 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म से रणबीर को काफी उम्मीदें थी लेकिन ‘शमशेरा’ को सिनेमाघरों में दस्तक दिए छह दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही हैं।  ‘शमशेरा’ का कलेक्शन देख ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करने में नाकाम रही है।

    ‘शमशेरा’ ने छठे दिन 1.50 से 2.10 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक 39 करोड़ की कमाई कर ली है। रिलीज के छह दिन बाद भी फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल भी नहीं हो पाई है। फिल्म शमशेरा 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इस फिल्म की सराहना की। कुछ को फिल्म का प्लॉट पसंद नहीं आया। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    बता दें, रिलीज के बाद ‘शमशेरा’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 10.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 10.50 करोड़, तीसरे दिन 11 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने तीन दिनों में 31.75 करोड़ की कमाई की थी। सोमवार को फिल्म की टिकट बुकिंग में 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जोकि काफी निराशाजनक थी। ‘शमशेरा’ का निर्देशन करण मल्होत्रा ​​ने किया है। इस फिल्म को करीब 150 करोड़ के बजट में बनाया गया है।