कोरोना पॉजिटिव हुए रणधीर कपूर, अस्पताल में किया गया भर्ती

    Loading

    मुंबई: अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता का COVID-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। इसके बाद परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। रणधीर कपूर को इस समय मुंबई के अंधेरी में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया है।

    इस खबर की पुष्टि अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ संतोष शेट्टी ने की है। अस्पताल के बयान में कहा गया, ‘वयोवृद्ध अभिनेता श्री रणधीर कपूर को कल रात कोविड-19 के इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।’

    कथित तौर पर, 74 वर्षीय रणधीर कपूर को सांस फूलने की शिकायत के बाद बुधवार रात अस्पताल ले जाया गया था। जब उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव  आया। बता दें, दिग्गज अभिनेता बॉलीवुड सितारों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के पिता हैं।