Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) बहुत ही बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस हैं। रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे हमेशा अपनी कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में उनकी खूबसूरती के खूब चर्चे हैं। अपनी फिटनेस पर भी रानी पूरा ध्यान देती हैं। रानी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने अपना एक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो फैंस के बीच छा रहा है। 

    दरअसल रानी ने एक रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रानी एक बार फिर से ब्लैक आउटफिट में ही दिखाई दे रही हैं। रानी ने जो वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है उसमें वह लिपसिंग करके स्टाइल मारती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो रोती हुई नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी ने रो-रोकर अपना ऐसा हाल बना लिया है कि फैंस दंग रह गए हैं। रानी चटर्जी की ऐसी हालत इश्क में मिले धोखे की वजह से हुई है। प्यार में मिले धोखे की वजह से रानी चटर्जी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और उनके दोस्त यही कह रहे हैं कि ‘प्यार बड़ी बुरी चीज है…।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

    अगर आपको रानी चटर्जी की बहुत ज्यादा चिंता हो रही है? तो बता दें, आपको हैरान-परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये एक इंस्टाग्राम फेस फिल्टर का कमाल है। इन दिनों इंस्टाग्राम पर कई लोग ऐसे रोने वाले वीडियो बना रहे हैं, जिसमें रानी चटर्जी ने हिस्सा लिया है। हालांकि रानी चटर्जी की बेहतरीन एक्टिंग को देख यह कहा ही नहीं जा सकता है कि वो असली में नहीं रो रही हैं।

    आपको बता दें की हाल ही में एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबर आई है। रानी एक्टर मनदीप बामरा को डेट कर रही थीं। लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। खबर के अनुसार शादी की प्लानिंग कर रहा ये कपल अब अलग हो गया है। दोनों के परिवार तक उनकी शादी के लिए तैयार थे, लेकिन रिश्तें आई खटास से रानी ने मनदीप से खुद को अलग कर लिया है। इसके पीछे का कारण क्या है अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। यहाँ तक की वैलेंटाइन के मौके पर रानी ने मनदीप के साथ की फोटो शेयर करके अपने रिश्ते के पुष्टि की थी। लेकिन अब रानी ने ये पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है। रानी के ब्रेकअप से फैंस काफी हैरान हैं।