Ranveer Singh
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर अपने अतरंगी अवतार के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अमेरिकन बास्केटबॉल खिलाड़ी शकील ओ’नील उर्फ शाक के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वो खिलाड़ी शाक के साथ फिल्म ‘पद्मावत’ के ‘खलीबली’ सॉन्ग पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

    रणवीर सिंह इस वीडियो में ब्लैक कलर का टीशर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सिर पर ब्लू कलर का हैट लगा रखा है। वहीं शाक भी ब्लैक कलर के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बिग मैन x बैड मैन! वह कोलाब जिसकी आपको आवश्यकता नहीं थी! यहां शाक खलीबली कर रहा है! हां। आपने सही पढ़ा! शाक-ए-बीबी!’ उन्होंने अपने इस पोस्ट में शाक को भी टैग किया है। रणवीर सिंह का शाक के साथ डांस का ये वीडियो फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    उनके इस वीडियो को अब तक सात लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने वीडियो को लाइक करते हुए लिखा, ‘द शाक अटैक’ इंडियन रैपर बादशाह ने वीडियो को लाइक करते हुए लिखा, ‘शाकाल’ अगर हम बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी दिखाई देंगे।