Ranveer Singh Best Actor Award
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड के एक्टिंग अभिनेता रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये अवार्ड फिल्म ’83’ में उनके निभाए किरदार के लिए मिला है। उन्होंने इस फिल्म में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई थी। फिल्म ’83’ एक भारतीय खेल फिल्म है। ये फिल्म 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में जो इतिहास रचा था, उसी को दोहराया है। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी ने अपनी मुख्य भूमिका निभाया है।

    उनके साथ साथ इस फिल्म में बोमन ईरानी, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, जतिन सरना, चिराग पाटिल और जीवा ने भी अपनी भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। रणवीर सिंह ने अपने इस खुशी को अपने इन्स्टाग्राम पर भी जाहिर किया है। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर विनिंग अवार्ड के साथ तस्वीर शेयर किया है, साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने दादा साहेब फाल्के का धन्यवाद किया और उन्होंने अपने फैंस का भी थैंक्स किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    उन्होंने कहा ‘मैं दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेयर अवार्ड का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। आप ने मुझे इस अवार्ड के काबिल समझा। ये अवार्ड मुझे फिल्म ’83’ में निभाए सफल किरदार के लिए मिला है। दर्शकों का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया है। इस अवार्ड को हासिल करके मुझे खुद पर गर्व हो रहा है’ अभिनेता ने अपने कैप्शन में लिखा ‘दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में ’83’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित प्यार के लिए धन्यवाद! वहीं उनके इस सम्मान से उनके फैंस में भी खुशी की लहर है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे है।