रणवीर सिंह: शुरुआती समय में रणवीर की फिल्में बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती थी लेकिन संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराय मस्तानी’ ने रणवीर की किस्मत चमका दी। आज के समय में अभिनेता एक फिल्म के लिए 40-45 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
रणवीर सिंह: शुरुआती समय में रणवीर की फिल्में बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती थी लेकिन संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराय मस्तानी’ ने रणवीर की किस्मत चमका दी। आज के समय में अभिनेता एक फिल्म के लिए 40-45 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेते रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा अपनी लुक के वजह से खुशियों में बने हुए होते है। रणवीर हमेशा अपनी अलग और यूनिक लुक के लिए जाने जाते हैं। रणवीर को हमेशा उनकी फिल्मों के लिए भी लुक ट्रांसफॉर्म करते देखा गया है। रणवीर की फैन फोल्लोविंग भी बहुत अच्छी है। एक्टर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते है। रणवीर अपने फैंस से बहुत प्यार करते है। इसलिए वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते है। अब फिर से एक बार रणवीर आये टॉवल में नजर। 

    दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रणवीर अपना सिक्स पैक फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणवीर ने सिर्फ एक टॉवल पहना हुआ हैं। फोटो में रणवीर पूरी तरह पसीने में डूबे हुए है। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में फैंस से एक सवाल पूछा, उन्होंने लिखा- ‘रणवीर सिंह को पसीने क्यों निकल रहे हैं।’ साथ ही उन्होंने उन्हें चार ऑप्शन भी दिया। A- वो अभी अभी स्टीम रूम से निकले हैं, B-उनका आज रात टेलीविजन डेब्यू है, C- उनकी जिस्मानी गरमी (शरीर की गर्मी) ज्यादा है, D- वो हॉट योगा का प्रयास कर रहे हैं। 

    रणवीर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि शादी के बाद से रणवीर और दीपिका फिल्म ’83’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में ही नजर आएंगी। ये फिल्म इस कपल के लिहाज से और भी खास इसलिए है क्योंकि शादी के बाद ये इनकी साथ में पहली फिल्म है।