Ranveer Singh
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों दुबई में हैं। वो वहां ‘फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022’ के इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। हाल ही में वो फिल्मफेयर इवेंट के मंच पर में नजर आए। वो मंच पर अपना अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे। इस इवेंट में उनके पैरेंट्स भी शमिल हुए थे। अवॉर्ड को अपने हाथों में लेने के बाद अभिनेता अपने संघर्ष भरे समय को याद करके इमोशनल हो गए।

    मंच पर ही उनके आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने अपने अवॉर्ड को अपने माता-पिता को समर्पित करते हुए एक्टर ने भरे आवाज में अपने बीते दिनों के बारे में बात करते हुए अपने पापा से बोले, ‘पापा आपको याद है मैं जब 12 साल पहले पोर्टफोलियो बनाना चाहता था। जिसका कोटेशन 50 हजार रुपये आया था। जिसपर मैंने उसे महंगा बताया था, लेकिन आपने कहा कि बेटा फ़िक्र मत करो यहां आपका पापा बैठा है।’

    वहीं रणवीर सिंह ने मंच पर ही अपने मां से कहा, ‘मम्मी आपको याद है ना कि मैं छोटे वाले घर में कितना बुरा ऑडिशन देता था।’ उनका ये इमोशनल वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह अवॉर्ड नाइट में अपने सक्सेस से इतने ज्यादा खुश हुए कि वो मंच पर ही खुशी से झुमने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने माता-पिता और हेमा मालिनी और गोविंदा का पैर भी छुआ। उनका ये वीडियो उसके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। प्रशंसको ने उन्हें खूब प्यार दिया है।