‘द बिग पिक्चर’ के फिनाले में रणवीर सिंह करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा की बायोपिक का ऑडिशन

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों छोटे पर्दे पर अपने शो (Show) ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे है। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो पर इस वीकेंड पहली बार, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और सोनाक्षी सिन्हा, यानी पिता और बेटी की जोड़ी एक साथ मंच पर नजर आएगी।

    शो पर सोनाक्षी सिन्हा रणवीर सिंह को बताएंगी कि जब शत्रुघ्‍न सिन्‍हा से सोशल मीडिया पर पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनें, तो अपने रोल के लिये वह किसे चुनेंगे, तब उन्होंने रणवीर का नाम लिया। यह बात सुनकर अभिनेता रोमांच से भर जाएंगे। हालांकि, एक्ट्रेस कहेंगी कि खुद को साबित करने के लिए उन्हें इस रोल के लिये ऑडिशन देना होगा।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रणवीर सिंह इस चुनौती को स्‍वीकार करेंगे 

    रणवीर सिंह इस चुनौती को स्‍वीकार करेंगे और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की सफलता के प्रेरक सफर के बारे में बताएंगे। इस प्रतीक्षित एपिसोड में रणवीर सिंह भारतीय सिनेमा में शत्रुघ्न के 50 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए उनसे कुछ टिप्‍स भी लेंगे। रणवीर शत्रुघ्न को यह भी बताएंगे कि वह अपनी एक्टिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिये किस तरह उनके वीडियो देखा करते थे। शो के फिनाले वीकेंड पर इस बार ये सभी मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।