‘83’ रिलीज से पहले शर्टलेस हुए रणवीर सिंह, मस्कुलर बॉडी देख फैंस भी हुए हैरान

    Loading

    Ranveer Singh went shirtless before ’83’ release, fans were also surprised to see muscular body: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लंबे इंतजार के बाद अपकमिंग फिल्म ’83’ में दमदार किरदार में नजर आने वाले है। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट बार-बार पोस्टपोन हो रही थी लेकिन अब ’83’ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म साल 1983 में भारत की ऐतिहासिक विश्व कप की जीत दिखाएगा। फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया है। ’83’ में रणवीर के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेत्री का किरदार कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का होगा। 

    ’83’ रिलीज से पहले रणवीर ने अपनी एक शर्टलेस फोटो साझा कर फैंस को चौका दिया है। शेयर इन तस्वीरों में अभिनेता मस्कुलर बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रणवीर ट्रैक पैंट और जिम में खड़े हो कर पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं। रणवीर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘The Process is the Prize #mondaymotivation….’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

     

    फैंस के अलावा रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर वरुण धवन, अर्जुन रामपाल, मीका सिंह, वरुण शर्मा जैसे सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। खैर, ’83’ फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज की जाएगी।