रणवीर सिंह अपनी दीपिका पादुकोण की लंबी उम्र के लिए रखेंगे व्रत, साथ ही एक्टर ने हाथों पर लगवाई मेहंदी

    Loading

    मुंबई: करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करके पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इस दिन सूर्योदय के बाद से महिलाएं पति की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर के दिन मनाई जाएंगे। 

    हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत खास है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन भूखी-प्यासी रहती है। कई बार फिल्मों और सीरियल में देखा गया है कि पुरुष भी अपनी पत्नी का साथ देने के लिया इस व्रत रखते है। लेकिन अब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए इस साल व्रत रखेंगे यहां तक की अपने हाथों पर मेहंदी लगवाने की इच्छा जताई। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया है। 

    दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह के शो  ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) में स्पेशल करवाचौथ एपिसोड तैयार किया है। इस मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी उर्फ तेजो ‘उड़ारियां’ और निमृत कौर अहलूवालिया उर्फ ‘छोटी सरदारनी’ की मेहर स्पेशल गेस्ट बनकर आए है। तभी रणवीर सिंह ने इस बात खुलासा किया की वे दीपिका के लिए व्रत रखने वाले है। इसके बाद प्रियंका और निमृत ने रणवीर सिंह से उनके हाथों पर मेहंदी लगवाने की इच्छा जताई। तो रणवीर ने भी उनका साथ दिया। इसके साथ ही रणवीर दीपिका के लिए एक रोमांटिक पल भी साझा किया।