इस खूबसूरत अदाकारा को चुपके-चुपके डेट कर रहे हैं रैपर बादशाह, डेटिंग के एक साल बाद हुआ खुलासा

    Loading

    मुंबई: गायक-रैपर बादशाह (Singer-rapper Badshah) ने दमदार आवाज से आज फैंस के बीच अपनी अलग जगह बनाने के कामियाबी हासिल की है।  लोग उनके हर गाने पर झूमते दिखाई देते है। सोशल मीडिया पर सिंगर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। इसी बीच रैपर बादशाह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में भी रहते है। हर कोई बादशाह की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए बेताब है। बादशाह ने पिछले दिनों कहा था कि पहली शादी से तलाक के बाद से वह सिंगल हैं। लेकिन अब सिंगर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बादशाह की लाइफ में लेडी लव की एंट्री हो गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस विषय पर जोरदार चर्चा हो रही है।

    कहा जाता है कि  रैपर बादशाह को एक खूबसूरत एक्ट्रेस से प्यार हो गया है। वह उनके दीवाने जो गए है और उन्हें चुपके-चुपके डेट कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, सिंगर इन दिनों एक पंजाबी एक्ट्रेस के दीवाने बन गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह इन दिनों मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रेखी के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिंकविला रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह एक्ट्रेस ईशा रेखी को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि दोनों पिछले एक साल से प्यार में हैं 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

     

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। दोनों पार्टी में दोस्त बने और फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। बादशाह को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं है। वह हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि बादशाह और ईशा करीब 1 साल से रिलेशनशिप में हैं। इन खबरों के मुताबिक, बादशाह और ईशा रेखी ने अपने घर में भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। बता दें, बादशाह को अपनी पहनी शादी से एक बेटी भी है। बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मीन है। वह फिलहाल बादशाह से अलग हो चुकी हैं। वह अब अपनी बेटी के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं।