रैपर रफ्तार ने शादी के 6 साल बाद पत्नी से तलाक के लिए फाइल की अर्जी, पढ़े ये खबर

    Loading

    मुंबई: पॉपुलर रैपर रफ्तार (Rapper Raftaar) उर्फ दिलिन नायर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पत्नी कोमल वोहरा (Komal Vohra) के साथ अनबन के चलते दोनों ने अलग होने के फैंसला लिया है। रफ्तार और उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी दायर की है। दिसंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे दंपति कथित तौर पर पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे। दंपति के एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि रफ्तार और कोमल ने 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। महामारी के कारण इनका तलाक नहीं हो पाया था, इसके बाद अब 6 अक्टूबर को तलाक के कागजात पर साइन करेंगे।

    कोमल वोहरा से रफ्तार की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में शादी की थी। रफ़्तार ने ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की थी। रैपर ने फोटो को कैप्शन दिया, ‘मेरी आत्मा ने  दोस्त से शादी की।’ हालांकि अब दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो, मुंबई आखिरी बार नुसरत भरूचा की जनहित में जारी का टाइटल ट्रैक गाया था। वह कुछ सालों तक रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर भी रहा